सीकर: रामलीला मैदान में सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बाजौर का भाजपाईयों ने किया स्वागत
Sikar, Sikar | Mar 22, 2024 सैनिक कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर को शुक्रवार को रामलीला मैदान में सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया। इससे पूर्व जिले की सीमा सरगोठ से बाजौर का स्वागत का सिलसिला शुरू हुआ जो रामलीला मैदान पहुंचने तक जारी रहा। इस दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने बाजौर का फूल मालाओं, साफा व प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया।