पटना ग्रामीण: पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद ने NIT छठ घाट से कंगन घाट तक का निरीक्षण किया
छठ पर्व को लेकर राजधानी पटना के छठ घाटों को दुरुस्त करने का काम तेजी से जारी है। ऐसे में सोमवार को पटना साहिब के बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने दोपहर 12 से लेकर दोपहर 3 बजे तक एनआईटी छठ घाट से लेकर कंगन छठ घाट तक का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई सुझाव भी दिये।