पटना ग्रामीण: पीएम मोदी आएंगे बिहार, रविंद्र भवन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी जानकारी
रविंद्र भवन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी है कि PM नरेंद्र मोदी बिहार आएंगे। उन्होंने कहा कि दरभंगा में एम्स का उद्घाटन होना है और यह उद्घाटन PM नरेंद्र मोदी करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले 2-3 दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शेड्यूलको लेकर जानकारी दी जाएगी।