पटना ग्रामीण: जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले पर लालू-तेजस्वी की चुप्पी, एयरपोर्ट पर गिरिराज सिंह का बयान
जम्मू-कश्मीर में नई सरकार के गठन के बाद लगातार हो रहा आतंकी हमले पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इंडिया गठबंधन के नेताओं पर निशाना साधा है। सोमवार को सुबह 11 बजे पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली रवाना होने के दौरान गिरिराज सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले राहुल गांधी की जुबान नहीं खुलेगी। लालू यादव और तेजस्वी यादव की जुबान नहीं खुलेगी।