रसूलाबाद: रसूलाबाद में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से युवक घायल, शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया
रसूलाबाद कस्बे के तुलसी नगर निवासी कमल ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि बीते6अगस्त को उनका बेटा हार्दिक अपनी चचेरी बहन आकांक्षा के साथ घर लौट रहा था तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने हार्दिक के टक्कर मार दी जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया उपचार के लिए उसे CHC रसूलाबाद ले जाया गया गया हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे हैलट रेफर कर दिया