राजगढ़: राजगढ जनसुनवाई में मिले आवेदन पर जिला प्रशासन ने बैंक में जमा पेंशन राशि दिलाने के लिए त्वरित कार्रवाई की
राजगढ़ कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में आज मंगलवार की दोपहर 2 बजे ग्राम हिरणखेड़ी, निवासी श्रीमती भूली बाई ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उनके पति की मृत्यु के पश्चात बैंक में जमा पेंशन की राशि उन्हें प्राप्त नहीं हो पा रही है। जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले ने आवेदन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए