फुलवारी: पटना एयरपोर्ट पर भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने कहा- जेपी नड्डा का बिहार आना-जाना लगा ही रहेगा
पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने मीडिया से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सवालों का जवाब दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा था कि जेपी नड्डा सीएम नीतीश कुमार को बार-बार चेक करने के लिए बिहार आते हैं। इसे लेकर भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने कहा कि जेपी नड्डा को बिहार से बहुत लगाव है।