फुलवारी: फुलवारी शरीफ में साड़ी की दुकान से मां-बेटी ने चोरी की, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, वीडियो वायरल
फुलवारी शरीफ में कभी साइकिल चोर तो कभी मोटरसाइकिल चोर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहता है। लेकिन अब एक मां और बेटी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। गुरुवार सुबह करीब 10:00 बजे से ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक साड़ी की दुकान में मां और बेटी साड़ी की चोरी करते नजर आ रही है। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।