फुलवारी: पटना पहुंची मलेशिया की महिला हॉकी टीम, एयरपोर्ट पर किया गया भव्य स्वागत
एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का आयोजन 11नवंबर से राजगीर में होने जा रहा है।जिसमें शामिल होने के लिए मलेशिया की हॉकी टीम शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंची।जहां सभी खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।मौके पर मलेशिया की टीम ने कहा कि यहां आने के लिए वह लोग बहुत एक्साइटेड थे और वह इस चैंपियन से ट्रॉफी को जीतने की पूरी कोशिश करेंगे