फुलवारी: फुलवारी शरीफ के नकटी भवानी तालाब का पूर्व मंत्री श्याम रजक ने किया निरीक्षण, कमियों को दूर करने के दिए निर्देश
फुलवारीशरीफ के चकमुसा पहुँचकर छठव्रतियों के पूजा के लिए बनाए गये नकटी भवानी तलाब का बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे पूर्व मंत्री श्याम रजक ने निरीक्षण किया। इस दौरान जो भी कमियां उन्हें नजर आई उन कमियों को दूर करने की भी उन्होंने बात कही। पूर्व मंत्री श्याम रजक ने तालाब का घूम घूम कर अच्छे से निरीक्षण किया ताकि छठव्रतियों को परेशानी ना हो।