फुलवारी: पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शारदा सिन्हा के निधन पर दुख जताया, कहा- क्षति अपूर्णीय
शारदा सिन्हा के निधन को लेकर पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान गुरुवार सुबह करीब 11:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि शारदा सिन्हा का निधन एक ऐसी क्षति है जिसे कोई पूरा नहीं कर सकता। इस दौरान चिराग पासवान ने यह भी कहा कि शारदा सिन्हा से उनके परिवार का पुराना रिश्ता रहा है।