प्रतापगढ़: उम्मीद हाउसिंग फाइनेंस में तोड़फोड़ के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, पुलिस ने छह घंटे में की कार्रवाई
प्रतापगढ़। शहर के हायर सेकेंडरी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने तीसरी मंजिल पर संचालित उम्मीद हाउसिंग फाइनेंस कार्यालय में शुक्रवार सुबह तोड़फोड़ के मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना के करीब छह घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया। जानकारी के अनुसार लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट क