प्रयागराज के शिवकुटी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिवस भक्ति, श्रद्धा और आस्था का अद्भुत एवं अलौकिक संगम देखने को मिला। परम पूज्य गुरुदेव आचार्य प्रवर श्री देवव्रत जी महाराज की अमृतमयी वाणी से निकले आध्यात्मिक संदेशों ने उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं के हृदय को भक्तिरस से अभिसिंचित कर दिया...कथा के दिव्य वातावरण में श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और भक्ति देखते ही बन रही थी। जय श्रीराम और हर हर महादेव के जयघोषों से सम्पूर्ण शिवकुटी का वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से गुंजायमान हो उठा।
श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री कोटेश्वर महादेव के पावन सान्निध्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सप्तम दिवस पर लोकप्रिय विधायक श्री हर्षवर्धन बाजपेयी जी ने कथा पंडाल में पधारकर पूज्य महाराज श्री देवव्रत जी का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं श्रद्धापूर्वक श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया।
इस अवसर पर विधायक जी ने कथा पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को व्यासपीठ से मिलने वाले आशीर्वाद की महिमा के बारे में बताया। उन्होंने अपने प्रेरणादायी एवं सारगर्भित विचारों से संबोधित करते हुए धर्म, संस्कार, सेवा और सनातन मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया।साथ ही शांति विलास हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. अजय शुक्ला जी ने सपत्नीक कथा श्रवण कर पूज्य महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। उनकी श्रद्धा एवं सहभागिता ने इस आध्यात्मिक आयोजन की गरिमा को और अधिक बढ़ाया। कथा इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राधाकांत ओझा एवं उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के प्रत्याशी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता देवेश कुमार शुक्ला जी एवं कनक डायग्नोस्टिक के संचालक प्रभात मिश्र जी भी रहे।
#bhagwatkatha #shridevvratji #prayagraj
#bhagwatkatha #Shridevvratji #prayagraj #viralpost #trending #mahadev #sanatandharma
#रानीगंजकीहलचलऔरखबरबेबाक
Pratapgarh, Pratapgarh | Aug 8, 2026