सामरी कुसमी: रेल रूट बदलने के विरोध में जनता एकजुट, आंदोलन की दी चेतावनी
कुसमी सामरी शनिवार बरवाडीह–चिरमिरी–अंबिकापुर रेल परियोजना के प्रस्तावित रूट में बदलाव की आशंका को लेकर क्षेत्र में विरोध तेज हो गया है। बरवाडीह के राजकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित बैठक में बरवाडीह, महेशतरा, पचरीडीह सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखी जा रही है