लालगंज: तरवां थाना की पुलिस टीम ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी को चतुरगंज बाजार से गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में तरवां थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक कांता प्रसाद पाल व मय हमराह फोर्स ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी शिवानंद पुत्र जगतनारायण को चतुरगंज बाजार से गिरफ्तार किया । पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया ।