गुना नगर: गुना रेलवे स्टेशन का वीडियो हुआ वायरल, टिकट खिड़की के बाहर यात्रियों की लगी कतारें, अंदर आराम से बैठे कर्मचारी
गुना जिले में शादियों का सीजन होने से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। गुना स्टेशन की टिकट खिड़की का वीडियो वायरल हुआ है। बाहर टिकट लेने यात्रियों की कतार लगी है। एक खिड़की से महिला कर्मचारी टिकट दे रही है। वही दूसरी खिड़की बंद है। एक कर्मचारी अंदर आराम से बैठे हुए नजर आ रहे है। लोगों ने रेलवे प्रशासन से व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है।