गुना नगर: पीजी कॉलेज में लोकसभा चुनाव में नियुक्त पुलिस प्रेक्षक केशव राम चौरसिया ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
गुना जिले में लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त प्रेक्षक केशव राम चौरसिया ने पीजी कॉलेज में 19 अप्रैल को स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम मशीनों हेतु बनाए गए स्ट्रांग रूम, मतदान सामग्री वितरण स्थल, ईवीएम वापसी, मतगणना स्थल एवं सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान गुना कलेक्टर और अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।