दादरी: बहलोलपुर क्षेत्र में दबंग भूमाफिया ने जमीन पर किया अवैध कब्जा, वीडियो सामने आया, पुलिस जांच में जुटी
नोएडा के बहलोलपुर क्षेत्र में दबंग भूमाफिया द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण करते हुए भूमिया का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर डीसीपी ने जांच के आदेश दिए हैं। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया है कि जल्द ही आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।