दादरी: नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर 23 किसानों को 5% मुआवजा प्लॉट के आवंटन पत्र वितरित किए गए, किसानों के चेहरों पर खुशी
नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर शुक्रवार को नोएडा के 4 गांव के 23 किसानों को 5% मुआवजा प्लॉट के आवंटन पत्र वितरित किए गए इस दौरान नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम के साथ नोएडा के विधायक पंकज सिंह मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे। वहीं आवंटन पत्र मिलने पर किसानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। किसानों ने नोएडा के विधायक पंकज सिंह का आभार व्यक्त किया है।