दादरी: चोटपुर कॉलोनी में नशे की हालत में पति ने पत्नी के साथ की जमकर मारपीट, पुलिस घटना की जांच में जुटी
नोएडा में स्थित चोटपुर कॉलोनी में गुरुवार रात को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब नशे की हालत में पति ने पत्नी के साथ जमकर मारपीट की। मौके पर एकत्र हुए पड़ोसियों ने दोनों को समझा बुझाकर शांत कराया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभी तक पीड़िता ने थाने पर आकर लिखित शिकायत नहीं दी है। यदि लिखित शिकायत मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।