दादरी: चार मूर्ति गोल चक्कर से नोएडा की ओर आने वाले मार्ग पर लगा भीषण जाम, 4 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित चार मूर्ति गोल चक्कर से नोएडा की ओर आने वाले मार्ग पर गुरुवार देर रात अचानक वाहनों का दबाव बढ़ जाने के कारण भीषण जाम की स्थिति बन गई। इस भीषण जाम में जहां सैकड़ों की संख्या में वाहन चालक फैंसी रहे वहीं वाहनों की 4 किलोमीटर तक लंबी कतारें लग गई। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस कर्मी कड़ी मशक्कत के साथ जाम खुलवाने के प्रयास में जुट गए।