दादरी: अशोक अस्पताल के पास पुलिस ने अपराध की मंशा से घूम रहे अभियुक्त को रंगे हाथ किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा और बाइक बरामद
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र में किसी बड़े अपराध को अंजाम देने की मंशा से घूम रहे एक शातिर अभियुक्त को रंग हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा व मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से विकास के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।