दरियागंज: रामलीला मैदान से भगोड़ा बदमाश गिरफ्तार, चोरी के मामले में था फरार; भेजा जेल
डीसीपी प्रेम हर्षवर्धन ने 3 नवंबर की दोपहर करीब 1:30 बजे मीडिया को बताया कि 1 नवंबर को एक सूचना के मिलने के बाद ऑपरेशन यूनिट की टीम ने एक बदमाश को रामलीला मैदान से गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान गोंडा झारखंड निवासी 24 वर्षीय मोहम्मद खुशनसीब के तौर पर हुई है उसे चोरी के मामले में भगोड़ा घोषित किया गया था फिलहाल उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है