करछना: हर्रई गांव में शराब पीने से मना करने पर व्यक्ति पर बोतल तोड़कर किया हमला, शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
करछना थाना क्षेत्र के हर्रई गांव के रहने वाले पीड़ित वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि बीते 18 में को घर से 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक बाग में वह बैठे थे। तभी गांव के बबलू तिवारी व आनंद तिवारी उनके पास पहुंचे और शराब पीने लगे। उनके द्वारा दूर जाकर शराब पीने की बात कही गई तो दोनों युवक शराब की बोतल तोड़कर आंख व सिर पर हमला कर दि। बुरी तरह घायल हो गए।