चमोली: भारी बारिश से कीमणा गांव में भूस्खलन, ग्रामीणों में दहशत, मां चंडिका मंदिर पर भी मंडराया खतरा
जनपद चमोली की ग्राम पंचायत कीमणा में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गांव के ऊपरी हिस्से से भीषण भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के चलते ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और लगातार खतरे के साये में जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
भूस्खलन के कारण गांव के कई हिस्सों में जोखिम बढ़ गया है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, मां चंडिका मंदिर भी इस आपदा की चपेट में आने के खतरे का सामना कर रहा है। यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
a1 News Uttarakhand