होशंगाबाद नगर: विधायक ने किया पवारखेड़ा शासकीय प्राथमिक शाला का निरीक्षण, शाला का जाना हाल
पवारखेड़ा स्थित प्राथमिक शाला में बुधवार करीब 3 बजे क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और शिक्षकों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान विधायक ने कक्षाओं में जाकर छात्रों की उपस्थिति, पढ़ाई की गुणवत्ता और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली।