Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Bhopal
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket

*रंजिश के तहत मारपीट करने व गाड़ी में तोड़फोड़ करने के मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार।* *कब्जा से वारदात में प्रयोग किया गया 01 डंडा बरामद।* `गुरुग्राम: 04 अगस्त 2026` ▪️दिनांक 26.07.2026 को एक व्यक्ति ने थाना भोंडसी, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक शिकायत के माध्यम से बतलाया कि दिनांक 25.07.2026 की रात करीब 11:50 बजे वह अपने साथी के साथ कार में सीएनजी भरवाने के लिए गोवर्धन पेट्रोल पंप, घामड़ोज, भोंडसी गया था। वहां पहले से मौजूद व्यक्तियों ने इसके साथी को कार से बाहर निकालकर डंडों से मारपीट की। जब यह बीच-बचाव करने लगा तो उन व्यक्तियों ने इसके साथ भी मारपीट की गई तथा कार में तोड़फोड़ कर दी। इस शिकायत पर थाना भोंडसी, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। ▪️अपराध शाखा सोहना, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 01 आरोपी को दिनांक 03.08.2026 को नजदीक गांव घामडोज मोड, सोहना-गुरुग्राम रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान *तरुण उर्फ जादू (उम्र-25 वर्ष) निवासी गांव घामडोज, गुरुग्राम हाल निवासी श्याम कुंज भोंडसी, गुरुग्राम* के रूप में हुई। ▪️ पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी तथा शिकायतकर्ता के ताऊ के लड़के के बीच पुराने झगड़े को लेकर रंजिश है। शिकायतकर्ता जिस गाड़ी में था वह शिकायतकर्ता के ताऊ के लड़के की थी जिसको देखकर पुरानी रंजिश के तहत आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम दिया था। ▪️ आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने से सम्बंधित धाराओं के तहत एक अभियोग गुरुग्राम में पहले भी अंकित है। ▪️पुलिस टीम द्वारा आरोपी के *कब्जा से वारदात में प्रयोग किया गया एक डंडा भी बरामद* किया गया है। ▪️ अपराध शाखा सोहना, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने अपराधों की रोकथाम के दौरान एक व्यक्ति *कृष्ण उर्फ काले (उम्र-24 वर्ष) निवासी गांव भोंडसी, गुरुग्राम* को गांव सांचौली सोहना-पलवल रोड सोहना से अवैध हथियार सहित काबू किया। आरोपी के *कब्जा से 01 देशी कट्टा (हथियार) बरामद* होने पर आरोपी के विरुद्ध थाना सदर सोहना, गुरुग्राम में शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित किया गया। ▪️उक्त आरोपी कृष्ण से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी उपरोक्त अभियोग में मारपीट करने की वारदात में उपरोक्त आरोपी तरुण के साथ शामिल था। आरोपी कृष्ण को माननीय न्यायकय में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जिसे नियमानुसार प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मारपीट करने के उपरोक्त मामले में नियमानुसार गिरफ्तार किया जाएगा। ▪️अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है। अभियोग अनुसंधानाधीन है।

Uklana, Hissar | Aug 4, 2026

MORE NEWS

🚨 डीएसपी बीर भान का जिला पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण 🚨
पुलिस डीएसपी बीर भान ने जिला पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली, लंबित मामलों एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
उन्होंने सभी शाखा प्रभारियों को पारदर्शिता, समयबद्ध कार्य निष्पादन और रिकॉर्ड के बेहतर संधारण के निर्देश दिए। साथ ही आमजन से जुड़े कार्यों में अनावश्यक देरी न करने तथा कार्यालय में साफ-सफाई, अनुशासन और तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया।

🚨 डीएसपी बीर भान का जिला पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण 🚨 पुलिस डीएसपी बीर भान ने जिला पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली, लंबित मामलों एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी शाखा प्रभारियों को पारदर्शिता, समयबद्ध कार्य निष्पादन और रिकॉर्ड के बेहतर संधारण के निर्देश दिए। साथ ही आमजन से जुड़े कार्यों में अनावश्यक देरी न करने तथा कार्यालय में साफ-सफाई, अनुशासन और तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया।

Uklana, Hissar | Aug 4, 2026

पंचकूला पुलिस ने बिहार के युवक को 4 देशी कट्टों सहित किया गिरफ्तार, आरोपी 7 दिन के पुलिस रिमांड पर, मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी पुलिस

पंचकूला/ 02 अगस्त:- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक आरोपी को चार देशी कट्टों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है तथा आरोपी से पूछताछ के आधार पर अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार क्राइम ब्रांच-1 की टीम को 01 अगस्त 2026 को गुप्त सूचना मिली कि राज किशोर उर्फ राज निवासी दरभंगा (बिहार), जो वर्तमान में पिंजौर क्षेत्र में रह रहा है, अवैध हथियारों की सप्लाई करने के उद्देश्य से कमांडो कॉम्प्लेक्स के सामने संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी की और आरोपी को काबू कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से चार अवैध देशी कट्टे बरामद किए गए। इस संबंध में थाना चंडीमंदिर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। 

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के अनुसार आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर 7 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है ताकि अवैध हथियार तस्करी से जुड़े पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके और इस नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सके। साथ ही स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और अपराध को बढ़ावा देने वाले तत्वों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

पंचकूला पुलिस ने बिहार के युवक को 4 देशी कट्टों सहित किया गिरफ्तार, आरोपी 7 दिन के पुलिस रिमांड पर, मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी पुलिस पंचकूला/ 02 अगस्त:- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक आरोपी को चार देशी कट्टों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है तथा आरोपी से पूछताछ के आधार पर अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार क्राइम ब्रांच-1 की टीम को 01 अगस्त 2026 को गुप्त सूचना मिली कि राज किशोर उर्फ राज निवासी दरभंगा (बिहार), जो वर्तमान में पिंजौर क्षेत्र में रह रहा है, अवैध हथियारों की सप्लाई करने के उद्देश्य से कमांडो कॉम्प्लेक्स के सामने संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी की और आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से चार अवैध देशी कट्टे बरामद किए गए। इस संबंध में थाना चंडीमंदिर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के अनुसार आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर 7 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है ताकि अवैध हथियार तस्करी से जुड़े पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके और इस नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सके। साथ ही स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और अपराध को बढ़ावा देने वाले तत्वों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Uklana, Hissar | Aug 2, 2026

स्विस लाउंज फायरिंग मामले में शूटरों को हथियार उपलब्ध करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से तीन फायरिंग के मामले दर्ज, आरोपी 7 दिन के पुलिस रिमांड पर 

पंचकूला/ 02 अगस्त: पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंचकूला पुलिस को स्विस लाउंज फायरिंग मामले में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। इस मामले में क्राइम ब्रांच-1 ने राजस्थान की जिला जेल श्रीगंगानगर से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर चौथे आरोपी शकील अंसारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शूटरों को हथियार उपलब्ध करवाए थे। आरोपी को अदालत में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से तीन फायरिंग के मामले दर्ज हैं।

यह मामला 4 जून 2026 को सेक्टर-5 स्थित स्विस लाउंज की पार्किंग में हुई  फायरिंग से जुड़ा है, जिसमें रतन चंद और ललित गंभीर रूप से घायल हुए थे। जांच के दौरान पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शकील अंसारी की संलिप्तता सामने आने के बाद उसे इस मामले में गिरफ्तार किया गया।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी।  साथ ही आरोपी से उन स्थानों की निशानदेही भी करवाई जाएगी जहां हथियार और कैश छिपाकर रखे गए थे।

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन का कहना है कि इस मामले से जुड़े सभी आरोपियों और पूरे आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश कर उनके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

स्विस लाउंज फायरिंग मामले में शूटरों को हथियार उपलब्ध करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से तीन फायरिंग के मामले दर्ज, आरोपी 7 दिन के पुलिस रिमांड पर पंचकूला/ 02 अगस्त: पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंचकूला पुलिस को स्विस लाउंज फायरिंग मामले में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। इस मामले में क्राइम ब्रांच-1 ने राजस्थान की जिला जेल श्रीगंगानगर से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर चौथे आरोपी शकील अंसारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शूटरों को हथियार उपलब्ध करवाए थे। आरोपी को अदालत में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से तीन फायरिंग के मामले दर्ज हैं। यह मामला 4 जून 2026 को सेक्टर-5 स्थित स्विस लाउंज की पार्किंग में हुई फायरिंग से जुड़ा है, जिसमें रतन चंद और ललित गंभीर रूप से घायल हुए थे। जांच के दौरान पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शकील अंसारी की संलिप्तता सामने आने के बाद उसे इस मामले में गिरफ्तार किया गया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी। साथ ही आरोपी से उन स्थानों की निशानदेही भी करवाई जाएगी जहां हथियार और कैश छिपाकर रखे गए थे। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन का कहना है कि इस मामले से जुड़े सभी आरोपियों और पूरे आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश कर उनके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Uklana, Hissar | Aug 2, 2026

*अपराध व नशे के खिलाफ फतेहाबाद पुलिस का एक्शन मोड, संवेदनशील स्थानों पर रोजाना हो रही सघन चेकिंग*

*– जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष सर्च अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों और ठिकानों पर पुलिस की कड़ी निगरानी*

फतेहाबाद, 02 अगस्त। *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* के दिशा-निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण एवं नशे के नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार करने के उद्देश्य से फतेहाबाद पुलिस द्वारा विशेष सर्च अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संवेदनशील एवं संदिग्ध स्थानों पर पुलिस टीमें नियमित रूप से गहन तलाशी और जांच कर रही हैं।
      अभियान के दौरान खाली पड़े प्लॉटों, खंडहरनुमा भवनों, सुनसान क्षेत्रों, सार्वजनिक पार्कों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक शौचालयों, तालाबों के आसपास के स्थानों तथा अन्य संभावित ठिकानों की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान सत्यापित कर उनसे पूछताछ की जा रही है तथा उनकी गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है।
      सर्च अभियान के दौरान नशा करने वालों, नशा तस्करों तथा कानून व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। साथ ही थाना पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाकर संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।
      फतेहाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध एवं नशे से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं नशामुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
      पुलिस ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी भी स्थान पर संदिग्ध गतिविधि, नशा तस्करी अथवा अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

*अपराध व नशे के खिलाफ फतेहाबाद पुलिस का एक्शन मोड, संवेदनशील स्थानों पर रोजाना हो रही सघन चेकिंग* *– जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष सर्च अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों और ठिकानों पर पुलिस की कड़ी निगरानी* फतेहाबाद, 02 अगस्त। *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* के दिशा-निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण एवं नशे के नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार करने के उद्देश्य से फतेहाबाद पुलिस द्वारा विशेष सर्च अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संवेदनशील एवं संदिग्ध स्थानों पर पुलिस टीमें नियमित रूप से गहन तलाशी और जांच कर रही हैं। अभियान के दौरान खाली पड़े प्लॉटों, खंडहरनुमा भवनों, सुनसान क्षेत्रों, सार्वजनिक पार्कों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक शौचालयों, तालाबों के आसपास के स्थानों तथा अन्य संभावित ठिकानों की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान सत्यापित कर उनसे पूछताछ की जा रही है तथा उनकी गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है। सर्च अभियान के दौरान नशा करने वालों, नशा तस्करों तथा कानून व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। साथ ही थाना पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाकर संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। फतेहाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध एवं नशे से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं नशामुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी भी स्थान पर संदिग्ध गतिविधि, नशा तस्करी अथवा अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Uklana, Hissar | Aug 2, 2026