बरहट: खुद को मलयपुर थाने का दरोगा बताकर फिनो सेवा केंद्र के संचालक से ₹50,000 की ठगी की गई
Barhat, Jamui | Jun 2, 2025 एक व्यक्ति ने खुद को थाने का नया दारोगा बताकर मलयपुर बाजार में फीनो सेवा केंद्र के संचालक से 50 हजार रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर पीड़ित व्यवसायी सौरभ कुमार ने 6 बजे बताया कि सोमवार को विकास कुमार नाम का व्यक्ति उनके केंद्र पर आया। उसने खुद को मलयपुर थाने का नया दारोगा बताया और एक नंबर पर 60 हजार रुपए ट्रांसफर करने को कहा।