बरहट: सांसद ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान अमृत भारत योजना के तहत जमुई रेलवे स्टेशन के सौंदर्यकरण कार्य का किया औचक निरीक्षण
Barhat, Jamui | May 29, 2025 जमुई सांसद अरुण भारती के द्वारा गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान 3: 30 बजे के लगभग अमृत भारत योजना के तहत जमुई रेलवे स्टेशन के सौन्दर्यकर हेतु निर्माणाधीन भवन का औचक निरिक्षण किया। मौके पर उपस्थित प्रोजेक्ट मैनेजर और स्टेशन मास्टर को दिशानिर्देश देते हुए तथा कार्य में शिथिलता और विलम्ब को लेकर उन्होंने कहा की ससमय कार्य पूरा किया जाए।