बरहट: मलयपुर शिवालय परिसर में वट सावित्री पूजा के दौरान मधुमक्खियों के हमले से आधा दर्जन से अधिक महिलाएं और पुरुष हुए जख्मी
Barhat, Jamui | May 26, 2025 बरहट प्रखंड अंतर्गत मलयपुर शिवालय में सोमवार को उस वक्त अफरा तफरी मच गया जब महिलाएं वट सावित्री की पूजा के लिए पहुंचे थे। उसी दौरान मधुमखियों की झुंड ने अचानक हमला कर दिया। जिससे इस हमले में आधा दर्जन से अधिक महिलाएं व पुरूष जख्मी हो गए। घटना 12 बजे के आसपास बताया जा रहा है। वहीं परिजनों द्वारा सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।