बरहट: गुरमाहा जंगल में लगी भीषण आग, दर्जनों पेड़-पौधे झुलसे, जीव-जंतुओं पर भी पड़ रहा असर
Barhat, Jamui | May 27, 2025 बरहट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गुरमहा जंगल में अचानक आग लग गई। जिससे दर्जनों पेड़ पौधे झुलस गए। आग लगने के कारण जीव जंतुओं पर इसका असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने मंगलवार को 6 बजे के लगभग जानकारी देते हुए बताया कि आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। लेकिन ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महुआ चुनने वाले द्वारा आग लगाया जाता था शायद उन्हीं लोगों ने यह आग लगाई हो।