बरहट: जमुई स्टेशन पर धनबाद पटना इंटरसिटी में एक यात्री की सोने की चेन छीनकर चोर चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
Barhat, Jamui | May 28, 2025 जमुई स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर बुधवार को उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब धनबाद से पटना जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक यात्री की सोने की चेन लूट कर चोर चलती ट्रेन से फरार हो गया। घटना 1:30 बजे के लगभग एसी कोच में हुई, जिसमें लुटेरा वारदात को अंजाम देने के बाद चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया।