बरहट: तेज हवा और बारिश के कारण बरहट प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर गिरी पेड़ की डाली
Barhat, Jamui | May 31, 2025 जिले समेत बरहट प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की शाम करीब 6 बजे के लगभग तेज हवा के चलने से क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में काफी नुकसान हुआ है। तेज हवा के कारण कई जगहों पर पेड़ का डाली टूट कर गिर गए तो ग्रामीण क्षेत्र के कई घरों का छप्पर एवं टीन उड़ गये। जिससे ग्रामीणों को काफी नुकसान हुआ है।