बरेली: भरतौल की रहने वाली एक महिला के पति की बाइक स्पर्श लोन के पास से हुई चोरी, बारादरी थाने में मुकदमा हुआ दर्ज
कैंट थाना क्षेत्र के भरतौल की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति सुरेश शर्मा नगर चौराहे पर स्पर्श लोन में काम कर रहा था। इस दौरान स्पर्श लोन के पास से उसकी बाइक चोरी हो गई। महिला ने बारादरी थाना पुलिस से चोरी की शिकायत की है। थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।