बरेली: पीलीभीत में जोगी नवादा निवासी युवक को चोरी करने के इल्ज़ाम में फंसाया, विरोध करने पर पीटा
जोगी नवादा निवासी युवक को पीलीभीत में 2 मार्च को मोहल्ले के एक व्यक्ति ने थैली पकड़ा दी जिसमें रुपये थे, उसके बाद युवक पर चोरी का इल्जाम लगाकर अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। पीड़ित कल रविवार को जैसे तैसे घर पहुंचा और चौकी पर मामले की शिकायत की। पीड़ित ने कार्रवाई न होने पर सोमवार को एसएसपी ऑफिस में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।