पीरपैंती: हरित पीरपैंती अभियान के तहत लगेंगे 50 हजार पौधे, अदाणी फाउंडेशन चला रहा अभियान
पीरपैंती में अदाणी फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे ‘हरित पीरपैंती’ अभियान के तहत बुधवार को मानिकपुर पंचायत स्थित जिक्छो पोखर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।