मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के ग्राम पंचायत ढेंडिया में नवीन ग्राम पंचायत भवन और मैरिज गार्डन का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्रामीण संपत्ति के मालिकों की रजिस्ट्री पूरी करने और ग्राम पंचायत ढेंडिया में 2.2 करोड़ रुपए लागत के भवन एवं मैरिज गार्डन का उद्घाटन किया। उज्जैन जिला मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना में दूसरे स्थान पर पहुंचा। बहनों को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण विकास के लिए कई योजनाओं का भी उल्लेख किया।