फर्रुखाबाद: खुदागंज रेलवे स्टेशन के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती, 3 माह का मासूम सुरक्षित
शमशाबाद के गांव सरपारपुर नगरिया निवासी सचिन पुत्र रामनिवास अपनी पत्नी लक्ष्मी और तीन माह के बच्चे के साथ बाइक से ससुराल जसोदा जा रहे थे तभी खुदागंज रेलवे स्टेशन के पास पिकअप में सचिन की बाइक में टक्कर मार दी।जिसमें सचिन और उसकी पत्नी लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गई।जबकि तीन वर्षीय मासूम बाल-2 बच गया।घायल दंपति को जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया हैं।