दतिया नगर: अंबेडकर प्रतिमा विवाद पर दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े सख्त, वायरल वीडियो में थाना प्रभारी को लगाई फटकार
दतिया में अंबेडकर प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद बढ़ने के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े सिविल लाइन थाना प्रभारी वैभव गुप्ता को कार्रवाई में लापरवाही को लेकर फटकार लगाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कलेक्टर द्वारा धारा 107 की कार्रवाई के बाद धारा 151 के तहत तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए गए है