लाडनूं: ओडिंट गांव के पास दो बाइकों में भिड़ंत, दो युवक घायल
Ladnu, Nagaur | Apr 22, 2024 लाडनूं थाना क्षेत्र के ओडिंट गांव के पास आज दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। घटना में दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को निजी वाहन की मदद से लाडनूं के सरकारी अस्पताल लाया गया। दोनो घायल ओडिंट गांव के बताए जा रहे है। सुचना के बाद लाडनूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों बाइकों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।