लाडनूं: बड़ा बास निवासी युवक ने करवाया धोखाधड़ी का मामला दर्ज, लाडनूं थाने का मामला
Ladnu, Nagaur | Apr 25, 2024 लाडनूं थाना क्षेत्र के बड़ा बास निवासी नुर खां नामक युवक ने आज एक धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। दर्ज मामलें में महबूब खा निवासी जसवंतगढ पर वीजा नवीनीकरण के नाम पर एक लाख दस हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। लाडनूं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।