लाडनूं: गुणपालिया के पास ट्रक ने मारी रोडवेज बस के टक्कर, पाच लोग घायल
Ladnu, Nagaur | Apr 23, 2024 लाडनूं थाना क्षेत्र के गुणपालिया के पास आज एक ट्रक ने रोडवेज बस के टक्कर मार दी। घटना में रोडवेज बस सवार पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से लाडनूं के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पर एक घायल को गंभीर हालत में हाई सेंटर रेफर कर दिया गया। सुचना के बाद लाडनूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।