लाडनूं: ध्यावा गांव में अब मिलेगी पेयजल समस्या से निजात, नया नलकूप हुआ शुरु
Ladnu, Nagaur | Apr 19, 2024 लाडनूं तहसील के ध्यावा गांव के ग्रामीणों को अब पेयजल समस्या से निजात मिलेगी। इस बारें मे जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता कमल किशोर ने बताया की ध्यावा में नया नलकूप शुर करवाया है। पिछले कुछ समय से यहां पीने के पानी की समस्या आ रही थी। जिसके चलते ग्रामीण परेशान हो रहे थे। यहां पर आज कनेक्शन कर के नलकूप शुरु करवाया गया।