जसवंतनगर: मॉडल तहसील के निकट हाइवे पर एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया, घटना सांड को बचाने के प्रयास में हुई
तहसील निकट हाइवे पर कंटेनर के सामने आए सांड को बचाने के प्रयास में एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में कंटेनर में सवार तीनों लोग सुरक्षित बच गए और किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। सूचना पर मौके पर पहुंची जसवंत नगर थाना पुलिस उपनिधि चेक ललित कुमार चतुर्वेदी ने बताया है कि कंटेनर पलवल से गोरखपुर जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।