भितरवार: नगर भितरवार के वार्ड क्रमांक 8 में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने जहर खाया, मौत
नगर भितरवार के वार्ड क्रमांक 8 में रहने वाली एक महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों द्वारा गंभीर हालत को देखते हुए से ग्वालियर रेफर किया गया। जहां इलाके के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। गंभीर आरोप लगाते हुए परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।