खुखुन्दू में पटाखा दुकानों पर पहुंचे डीएम-एसपी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
#देवरिया। दीपावली के मद्देनजर पटाखों की दुकानों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने खुखुन्दू में संचालित पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानों में अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, सुरक्षा मानकों और निर्धारित नियमों के अनुपालन की स्थिति परखी।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पटाखा दुकानों पर अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित कराए जाएं। दुकानों में अग्निशमन उपकरण उपलब्ध रहने के साथ ही आपात स्थिति से निपटने की व्यवस्था होनी चाहिए। दुकानों के आसपास पर्याप्त सुरक्षा और आवागमन की व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पटाखों की बिक्री निर्धारित मानकों और नियमों के अनुरूप ही की जाए। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Barhaj, Deoria | Nov 7, 2026