देवघर: करणगढ़ गांव में जमीन विवाद को लेकर वृद्ध महिला के साथ हुई मारपीट, गंभीर रूप से हुई घायल
चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के करणगढ़ गांव में जमीन विवाद को लेकर वृद्ध महिला के साथ हुई मारपीट ।जिसमें महिला रानी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई जिनका इलाज सदर अस्पताल में किया गया। इस संबंध में महिला ने बताया कि पाटीदार आए और घर का दीवार तोड़ने लगे जिसको रोकने पर महिला के साथ मारपीट की गई। जिसकी बाद आस पड़ोस के लोग वहां पहुंचे और सदर अस्पताल में भर्ती कराया।