देवघर: मोहनपुर थाना क्षेत्र के थडयारा गांव में घरेलू विवाद से परेशान युवक ने किया विषपान, सदर अस्पताल में भर्ती
मोहनपुर थाना क्षेत्र के थडयारा गांव में घरेलू विवाद से परेशान होकर युवक ने विषपान कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई, वही उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसका इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया है, परिजनों ने बताया कि घरेलू विवाद से परेशान होकर उत्तम तुरी ने बाजार से खरीद कर जहरीला पदार्थ खा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।