देवघर: हतगढ़ गांव के समीप पैदल चल रहे एक वृद्ध को अज्ञात वाहन ने पीछे से मारा धक्का, वृद्ध हुआ गंभीर रूप से घायल
हतगढ़ गांव के समीप शनिवार को पैदल चल रहे एक वृद्ध को अज्ञात वाहन ने पीछे से धक्का मार दिया जिसमें वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। इस संबंध में घायल शंकर महतो ने बताया कि वह काम कर करने के बाद घर जा रहा था उसी क्रम में रास्ते में पीछे से अज्ञात वाहन चालक ने पीछे से धक्का मार दिया।