करनैलगंज: करनैलगंज कोतवाली में नवविवाहिता की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
SP के आदेश पर नवविवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा घर से निकाल दिए जाने का मुकदमा करनैलगंज पुलिस ने दर्ज किया है। पीड़िता अर्चना पत्नी मनीष निवासी बासगांव ने कैलाश, नीरज, बबलू, मनीष, मालती, निशा, रीना निवासी झौनहा गुरईपुरवा थाना कौडिया के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। सोमवार 5 बजे SHO श्रीधर पाठक ने बताया पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।